फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ऊना को देंगे 600 करोड़ की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने ऊना प्रवास के दौरान 600 करोड़ रुपये से अधिक के शिलान्यास करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 500 करोड़ रुपये की लागत से ऊना में बनने वाले पीजीआई सेटेलाइट सेंटर के भवन का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी विभाग की लगभग 100 करोड़ रुपये की योजनाओं का भूमि पूजन करेंगे। साथ ही आईपीएच विभाग की कई परियोजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दौरे को सफल बनाने के लिए जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर के जरिए मुख्यमंत्री हरोली विधानसभा क्षेत्र के दुलैहड़ पहुंचेंगे। इसके बाद वह हरोली में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। हरोली के बाद वह ऊना में पीजीआई सेटेलाइट सेंटर का शिलान्यास करेंगे और फिर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन होगा। मुख्यमंत्री शाम को थानाकलां से वापस शिमला के लिए उड़ान भरेंगे। बैठक में एडीसी अरिंदम चौधरी, एसपी दिवाकर शर्मा, एएसपी विनोद कुमार धीमान, एसडीएम ऊना डॉ. सुरेश जसवाल, एसडीएम बंगाणा संजीव कुमार शर्मा, एसडीएम हरोली गौरव चौधरी, डीएसपी अशोक वर्मा, एसई आईपीएच शाम कुमार शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें