फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूल आज जमा करवाएं फीस रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी स्कूल आज जमा करवाएं रिपोर्ट
विज्ञापन

ऊना। शिक्षा विभाग ने गैर सरकारी स्कूल प्रबंधनों को निर्देश जारी किए हैं कि सीसे व उच्च स्कूलों के प्रधानाचार्य व मुख्याध्यापक विद्यार्थियों से ली जाने वाली फीस व फंड की रिपोर्ट शिक्षा विभाग के जिला कार्यालय में जल्द जमा करवाएं। जानकारी के अनुसार निजी स्कूलों को इस रिपोर्ट में सत्र 2018-19 में विद्यार्थियों से ली गई फीस व फंड और सत्र 2019-20 में विद्यार्थियों से ली जाने वाली फीस और फंड का पूरा विवरण देना होगा। साथ ही रिपोर्ट को विशेष संदेशवाहक के माध्यम से ही शिक्षा विभाग के कार्यालय में भेजें। वहीं, उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक बीआर धीमान ने बताया कि सभी स्कूल छह मार्च तक रिपोर्ट जमा करवा दें। इस रिपोर्ट से संबंध प्रपत्र एक मार्च से शिक्षा विभाग की साइट पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं। जिन स्कूलों ने उपरोक्त मांगी गई सूचना नहीं भेजी है वे शीघ्र शीघ्र इस सूचना को कार्यालय में जमा करवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें