फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकला में इंद्रजीत का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्रजीत का राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता में चयन
विज्ञापन

प्रादेशिक स्पर्धा में नंगड़ा स्कूल का उम्दा प्रदर्शन
स्कूल पहुंचे छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। सतलुज जल विद्युत निगम की ओर से शिमला में आयोजित प्रदेश स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नंगडा के चार बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिला ऊना सहित स्कूल का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

स्कूल पहुंचने पर इनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य हरकेश जसवाल ने बताया कि बच्चों की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्य ने बताया कि दो ग्रुप में हुई चित्रकला प्रतियोगिता में स्कूल के चार बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रदेश भर से ए और बी ग्रुप के लिए 100 बच्चों का चयन किया गया। ग्रुप ए में खुशी और प्रीति ने हिस्सा लिया। ग्रुप बी से इंद्रजीत और सपना ने हिस्सा लिया। नवमीं के इंद्रजीत ने राज्य स्तरीय पर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इंद्रजीत की पेंटिंग का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। खुशी ने 10 सांत्वना पुरस्कारों में पहला स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री व ऊर्जा मंत्री ने इंद्रजीत को 12 हजार रुपये की नगद राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं खुशी को सात हजार की नगद राशि देकर सम्मानित किया। सपना और प्रीति को दो हजार रुपये का नगद इनाम देकर सम्मानित किया गया। बच्चों ने भी सफलता का पूरा श्रेय ड्राइंग अध्यापक मनोहर लाल को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें