माता चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शनों के लिए लगी कतार।संवाद
- फोटो : katra news
मंदिर परिसर से बस स्टैंड तक लगी श्रद्धालुओं की कतारें
संवाद न्यूज एजेंसी
चिंतपूर्णी (ऊना)। दिसंबर के दूसरे शनिवार को मां चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। शनिवार को करीब 12000 श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर में आवागमन शुरू हो गया। दोपहर के के समय काफी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में माथा टेकने के लिए पहुंचे। इस दौरान व्यवस्था बनाने में होम गार्ड जवान डटे रहे। माता चिंतपूर्णी मंदिर में शनिवार को 12 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की लाइनें पुराने बस स्टैंड पर पहुंच गईं थीं। दिनभर श्रद्धालुओं की रौनक मंदिर और बाजार में बनी रही। जिस कारण बाजार में दुकानदारों के चेहरों पर भी रौनक दिखी।
श्रद्धालु बड़ी श्रद्धा भाव से माता रानी के भजन गाते, जयकारे लगाते हुए मंदिर की ओर बढ़े। इस दौरान पंजाब सहित विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु माथा टेकने के लिए माता के दरबार में पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर होम गार्ड जवान मुस्तैद नजर आए। सुगम दर्शन सुविधा के माध्यम से कई श्रद्धालुओं ने माता की पावन पिंडी के दर्शन किए। बता दें कि शनिवार व रविवार को श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहती है। ऐसे में दूसरे शनिवार व अवकाश के चलते हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। ऐसे सुबह से लेकर शाम तक चिंतपूर्णी बाजार व भरवाईं में भी चहल पहल देखने को मिली। मंदिर अधिकारी अजय मंडियाल ने बताया कि शनिवार को 12 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया और पूजा अर्चना की। कहा कि रविवार को भी काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने की उम्मीद है।