फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू की चपेट में आया एक और व्यक्ति

विज्ञापन
Dengue
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना।
क्षेत्र के गांव रायपुर सहोड़ा में एक व्यक्ति में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। अब जिला में डेंगू पीड़ितों की संख्या सात का आंकड़ा पार कर चुकी है। पीड़ित को ऊना अस्पताल में उपचाराधीन करवाया गया है। यहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है। रायपुर सहोड़ा निवासी सतीश कुमार (45) को कुछ दिन पहले बुखार की शिकायत हुई। उपचार लेने के बाद उसकी सेहत में कोई सुधार नहीं आया।

इस पर परिजन सतीश को ऊना अस्पताल लेकर आए। यहां पीड़ित के रक्त के नमूनों की जांच लैब में करवाई गई। इसकी रिपोर्ट में डेंगू के लक्षणों की पुष्टि हुई। बताया जा रहा है कि पीड़ित दुकान का काम करता है और बीमार होने के चलते वह घर पर ही आराम करता है। घर में ही वह डेंगू की चपेट में आया। इससे पहले हरोली के कांगड़, अंब के जंडोह, हरोली के बीटन, सलोह गांव में लोग डेंगू की चपेट में आए हैं। अब रायपुर सहोड़ा में भी व्यक्ति के डेंगू की चपेट में आने से स्वास्थ्य विभाग और अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी स्वास्थ्य केंद्रों को भी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। ऊना अस्पताल में तेनात एमएस डॉ. भारत भूषण कटोच ने बताया कि पीड़ित युवक को अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल युवक की हालत में सुधार आया है। पीड़ित को देखरेख में रखा गया है जबकि रक्त के नमूनों को उच्च स्तरीय लैब में जांच के लिए भेजा है। उन्होंने कहा कि बुखार होने पर तुरंत चिकित्सक की मदद लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें