नेहरू युवा केन्द्र संगठन के राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवी द्घारा बंगाणा ब्लॉक में घर घर जाकर की गई प्
- फोटो : Una
ऊना। जिले में क्लीन इंडिया अभियान के तहत एक माह के दौरान 11500 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रित किया गया। एक अक्तूबर से शुरू स्वच्छ भारत अभियान के दौरान जिले में करीब 5484 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रित करने का लक्ष्य निर्धारित किया था।
उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने मुहिम की सफलता के लिए नेहरू युवा केंद्र संगठन के साथ-साथ इस अभियान में अतुलनीय योगदान प्रदान करने वाले विभिन्न विभागों और विशेष रूप से ग्रामीण अंचलों से आने वाले युवाओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत कार्यक्रम का समापन लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस) पर 31 अक्तूबर को अंब में किया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. अमित शर्मा ने कहा कि ऊना में एकत्र किया सिंगल यूज प्लास्टिक अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट को भेजा जाएगा।
इससे पहले उप निदेशक नेहरू युवा केंद्र ऊना डॉ. लाल सिंह ने स्वच्छ भारत कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल, संदीप कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद ऊना, नगर पालिका पार्षद और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।