फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: छह माह में 112 महिलाओं ने वन स्टॉप सेंटर से मांगी मदद

Mon, 28 Sep 2026 11:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। मानसिक, शारीरिक और अन्य प्रकार की हिंसा से प्रभावित महिलाओं के लिए वन स्टॉप सेंटर सहारा बना है। छह माह में सेंटर में मदद के लिए 112 मामले पंजीकृत हुए हैं।
विज्ञापन

इन मामलों में 32 महिलाओं को पुलिस सहायता उपलब्ध करवाई गई, जबकि 53 महिलाओं की साइकोसोशल काउंसलिंग की गई। वर्तमान में 15 महिलाओं को सेंटर में आश्रय दिया गया है। इसके अलावा तीन महिलाओं को काउंसलिंग के साथ कानूनी सहायता और नौ महिलाओं को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।
वन स्टॉप सेंटर में हिंसा से प्रभावित महिलाओं को जरूरत के अनुसार पुलिस, चिकित्सा, कानूनी, मनोवैज्ञानिक और परामर्श सेवाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं। आपात स्थिति में पुलिस सहायता के साथ प्राथमिक उपचार, कानूनी सहायता और अस्थायी आश्रय की सुविधा भी दी जाती है। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दूरस्थ कानूनी और चिकित्सा परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध है।
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से संचालित वन स्टॉप सेंटर योजना का उद्देश्य निजी और सार्वजनिक स्थानों, परिवार, समुदाय तथा कार्यस्थल पर हिंसा से प्रभावित महिलाओं को तत्काल सहायता और सहयोग उपलब्ध करवाना है।
योजना के तहत 18 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं सहित हिंसा से प्रभावित महिलाओं को भी सहायता प्रदान की जाती है। यह योजना किशोर न्याय अधिनियम-2015 और पोक्सो अधिनियम-2012 से भी जुड़ी है।
उत्पीड़न की शिकार महिलाएं कर सकती हैं संपर्क
जिला कार्यक्रम अधिकारी हरीश मिश्रा ने बताया कि निर्भया कांड के बाद प्रत्येक जिले में वन स्टॉप सेंटर स्थापित किए गए हैं। किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की शिकार महिला यहां मदद के लिए संपर्क कर सकती है। छह माह में 112 मामले सेंटर में पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें