फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को स्वरोजगार पाने का सुनहरा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना में
विज्ञापन

स्वरोजगार का सुनहरा मौका
40 लाख रुपये के निवेश पर मिलेगी 25 प्रतिशत की दर से सब्सिडी
जिले में अब तक 127 युवक-युवतियें ने किया आवेदन
आवेदनों की जांच प्रक्रिया को लेकर बैठक आयोजित
उपायुक्त के सहायक आयुक्त एसके पराशर ने की अध्यक्षता
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत हिमाचल के 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवक/ युवतियों को स्वरोजगार प्राप्त करने का एक सुनहरा अवसर दिया है। इस योजना के तहत जिला ऊना में अब तक 127 युवाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में स्वरोजगार शुरू करने के लिए अपने आवेदन जिला उद्योग केंद्र में प्रस्तुत किए हैं। एक माह के दौरान विभाग को प्राप्त 61 आवेदनों को अनुमति देने और विस्तृत चर्चा करने को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त के सहायक आयुक्त एसके पराशर की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बैठक में उद्योग विभाग को प्राप्त हुए 61 आवेदनों पर विस्तृत चर्चा की गई और 59 आवेदन सही पाए जाने पर इन्हें आगामी कार्रवाई के लिए बैंकों को अनुमोदित किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त के सहायक आयुक्त एसके पराशर ने की। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत अब तक जिला में 127 से अधिक युवक, युवतियों ने स्वरोजगार अपनाने को अपने आवेदन प्रस्तुत किए हैं और प्राप्त आवेदनों पर विस्तृत चर्चा कर आगामी कार्रवाई के लिए बैंकों को भेजा रहा है। इस योजना के तहत नई औद्योगिक इकाई या सेवा इकाई की स्थापना के लिए प्रदेश सरकार की ओर से 40 लाख रुपये के निवेश पर 25 प्रतिशत की दर से सब्सिडी प्रदान की जा रही है। जबकि महिला उद्यमियों को 30 प्रतिशत की दर से अनुदान का प्रावधान किया गया है। नई औद्योगिक इकाई या सेवा इकाई के लिए बैंक कर्ज पर 5 प्रतिशत की दर से ब्याज अनुदान उपलब्ध किया गया है, जिनमें मुख्यत: सूचना प्रौद्योगिकी आधारित, फोटो स्टूडियो, लैब, मेडिकल लैब, एक्स-रे क्लीनिक, फोटोस्टेट, सर्विस स्टेशन, ब्यूटी पार्लर, सैलून सेवा, फैशन बुटीक, धर्मकांटा, जेसीबी, जिम, ब्लू प्रिंट, फ्लैक्स प्रिंटिंग, रेस्टोरेंट, साहसिक पर्यटन, प्रशिक्षण कोचिंग सर्विस, वेल्डिंग वर्क आदि शामिल हैं। बैठक में प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र लालमन, उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी डीआरडीए राजेंद्र गौत्तम, जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम, बैंक प्रबंधक उमेश कुमार, प्रधानाचार्य आईटीआई यशपाल रायजादा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें