फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद भी सड़कें खराब, यातायात प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से सड़कें बदहाल, वाहन चलना हुआ मुश्किल
विज्ञापन

जिला में विभिन्न स्थानों पर डंगे गिरने से बंद हैं सड़कें
ऊना के लोगों को झेलनी पड़ रही भारी परेशानियां
प्रशासन से मांग, जल्द करवाएं सड़कों की मरम्मत
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना/हरोली। बरसात के मौसम में हुई भारी बारिश के कारण जिला की सड़कें बदहाल हो गई हैं। इससे जनता के साथ-साथ दोपहिया और चौपहिया वाहन चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला में कई सड़क मार्ग ऐसे हैं जो एक साइड से टूट चुके हैं। इस सड़कों पर दोपहिया वाहन तो जा सकते हैं, लेकिन बड़े वाहनों को अपना रास्ता बदल कर गंतव्य पर पहुंचना पड़ रहा है। वहीं, हरोली क्षेत्र के वनखंडी में ऊना-होशियारपुर पर एक साइड से डंगा गिरने के कारण पूरा यातायात प्रभावित हो रहा है। इस रोड पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। हालांकि विभाग की ओर से डंगा लगाने का कार्य युद्धस्तर पर करवाया जा रहा है, लेकिन इस डंगे को बनने में अभी काफी वक्त लगेगा। इसके साथ लोअर सलोह-टाहलीवाल मार्ग पर लोअर बढेड़ा में बने रैंप से निर्माण के दौरान डाले गए सरिये बाहर निकल आए और रैंप पूरी तरह से टूट चुका है। जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि अगर किसी अनजान वाहन चालक को रैंप के टूटे होने की जानकारी न हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसे ही ऊना-खुर्द मार्ग पर भी बारिश के कारण सड़क कीचड़ पैदा हो गया है। अभी जिला ऊना में बारिश हुए दो सप्ताह होने वाले हैं, लेकिन सड़क पर कीचड़ ऐसे ही खड़ा है। जिससे वाहन चालक फिसल कर दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। जिला ऊना में रामपाल, विजय कुमार, हरनाम सिंह, प्यारे लाल, दयाराम, करण कुमार, कमल किशोर, देसराज आदि ने पीडब्ल्यूडी से मांग की है कि जिला की सड़कों को जल्द से जल्द ठीक करवाएं। जिससे कोई अनहोनी न हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें