ऊना। विश्व उपभोक्ता दिवस पर बचत भवन ऊना में जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले लक्ष्मण कनेट की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिला भर से निरीक्षक, ब्लॉकों से आए डिपो होल्डरों, गैस एजेंसी धारकों, निगम के गोदामों के प्रभारियों ने हिस्सा लिया। लक्ष्मण सिंह कनेट ने बताया कि जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ऊना कार्यालय को दिए 100 दिन के लक्ष्य को समय पहले ही प्राप्त कर लिया है।
उन्होंने बताया कि जिला में 90 प्रतिशत आधार सीडिंग, 40 प्रतिशत मोबाइल सीडिंग और उचित मूल्य की दुकानों में पॉस मशीनों को स्थापित करने का लक्ष्य था जिसे 92 प्रतिशत आधार सीडिंग कर पूरे प्रदेश में प्रथम और मोबाइल सीडिंग 52 प्रतिशत कर प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा। ऊना की सभी 289 उचित मूल्य की दुकानों में पॉस मशीनें लग चुकी हैं। जिला में सात-आठ माह में पॉस ट्रांजेक्शन में प्रदेश भर में प्रथम है।
उन्होंने बताया कि बताया कि जिला में एक आदर्श उचित मूल्य की दुकान का चयन करना था जिसके लिए सीएएस कोटला डोहगी, बंगाणा को चयनित किया है। कनेट ने जिला के उन सभी उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि जिनके आधार कार्ड अभी तक राशन कार्ड से नहीं जुड़े हैं, वे 31 मार्च से पहले अवश्य जोड़ लें। उन्होंने बताया कि भविष्य में ज्यादातर ट्रांजेक्शन बॉयोमीट्रिक प्रणाली से होगी।
उत्कृष्ट कार्य करने वाली दुकानों को किया सम्मानित
पीओएस ट्रांजेक्शन में गत छह माह में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उचित मूल्य की दुकानों को सम्मानित किया गया। इनमें सहकारी सभा कोटला डोहगी, सहकारी सभा अंदौरा, सहकारी सभा सनोली, सहकारी सभा लोअर बसाल, सहकारी सभा पनोह, सहकारी सभा कोटला खुर्द, सहकारी सभा रौणखर, सहकारी सभा हटवाणा, सब डिपो धुंधला, सहकारी सभा दियाड़ा, सहकारी सभा अमोकला ब्राह्मणा, सहकारी सभा भवरन उर्फ घंघरूही, सहकारी सभा राजपुर जसवां, सहाकरी सभा धंधड़ी, सहकारी सभा बैहरन, सहकारी सभा ज्वाल-1, सहकारी सभा अदो पतेहड़, सहकारी सभा भंजाल-2, सहकारी सभी डंगोह अर्धमियां, सहकारी सभा रायपुर तर्फ राणा, सहकारी सभा मरवाड़ी, सहकारी सभा टटेहड़ा, सहकारी सभी ललड़ी, सहकारी सभा नंगल कलां, सहकारी सभा भडियारां, सहकारी सभा हीरां थड़ा और सहकारी सभा मानुवाल शामिल हैं।