फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं ऊना बोल रहा हूं.....

विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव - फोटो : self
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना।
जिला निर्वाचन विभाग की आईटी टीम ने जिला के मतदाताओं को जागरूक करने का अभियान छेड़ दिया है। सोशल मीडिया के जरिये अधिक से अधिक लोगों को वोटिंग के प्रति उत्साहित किया जा रहा है ताकि जिला मतदान के निर्धारित लक्ष्य तक पहुंच सके। निर्वाचन विभाग की आईटी टीम ने हाल ही में फेसबुक पर प्रोफाइल पिक फ्रेम लांच की है। इसमें उंगली पर मतदान के बाद सियाही का निशान दिखाया जा रहा है।

फेसबुक यूजर्स ने इस फ्रेम को शेयर करना शुरू किया है। जिला में 3,90,634 मतदाता इस बार अपने मत का प्रयोग करेंगे। इनमें अधिकांश लोग सोशल मीडिया से जुड़े हुए हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय ऊना के फेसबुक पेज पर वोट डालने जाना है। ऊना को शिखर पर लाना है... शीर्षक से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ऊना हमारी आन और शान, ऊना के लिए करो मतदान, अवर वोट, अवर वायस, जनता का यह पर्व है, वोट डालना गर्व है जैसे नारों से जागरूकता फैलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जिला से संबंधित आईपीएस अधिकारियों और अन्य क्षेत्रों में नाम चमका रही शख्सियतों का संदेश भी इस पेज पर शामिल किया गया है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विकास लाबरू ने बताया कि उत्साहजनक मतदान के लिए लोगों को हर स्तर पर प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसमें सोशल मीडिया की टीम अहम भूमिका निभा रहा है। फेसबुक के अलावा यू ट्यूब पर मैं ऊना बोल रहा हूं... नामक वीडियो से ऊना जिला की जानकारी मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। उपायुक्त ने लोगों से आगामी नौ नवंबर को मतदान में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें