फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की बाल्टी में डूबने से 11 माह की बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत कटौहड़ कलां पंचायत के बीजापुर में वीरवार को 11 माह की एक प्रवासी बच्ची की पानी की बाल्टी में डूब जाने से मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीजापुर में वीरवार शाम को निशा नामक प्रवासी महिला अपने मकान में बर्तन साफ कर रही थी। उसकी माह की वर्षीय बच्ची पास ही खेल रही थी। मां का ध्यान दूसरी तरफ होने के कारण उसे पता ही नहीं चला कि कब उसकी इकलौती बच्ची पास ही रखे पानी की बाल्टी में गिर गई। औंधे मुंह गिरी बच्ची ने बाल्टी में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बाद में जब उसकी मां ने देखा तो उसने चीख पुकार कर लोगों को बुलाया, लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। इस संबंध में पुलिस को सूचित किया गया। जिस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि प्रवासी महिला परिवार के साथ गांव में रहती है। उसका परिवार टाइल लगाने की मजदूरी का काम करता है। परिवार की यह इकलौती बेटी थी। बच्ची की पहचान रोशनी पुत्री रूबल, निवासी लखीसराय, बिहार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मृतक बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें