फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायतों के विकास में इस्तेमाल होंगे रेत के अवैध डंप

विज्ञापन
विधानसभा की जन प्रशासन समिति की अधिकारियों के साथ बैठक - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। जिले में अवैध रूप से लगाए रेत के डंप अब नष्ट करने के बजाय पंचायतों के विकास कार्यों में इस्तेमाल किए जाएंगे। जिला ऊना के दौरे पर पहुंची विधानसभा जन प्रशासन समिति के सभापति और विधायक राकेश पठानिया ने अधिकारियों को ये आदेश दिए।

उन्होंने जिले में खनन गतिविधियों के दौरान डंपिंग पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा अधिकारियों को डंपिंग रेत को नष्ट करते वक्त लोक निर्माण विभाग के सहयोग से इसे पंचायतों को उपलब्ध करवाने को भी कहा ताकि मनरेगा सहित अन्य ग्रामीण विकास कार्यों पर इसका इस्तेमाल किया जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अवैध और अवैज्ञानिक खनन के कारण जहां प्रदेश को बहुत बड़े राजस्व की चपत लग रही है तो वहीं पर्यावरण भी प्रभावित हो रहा है। पठानिया ने कहा कि जिले में नशे के अवैध कारोबार तथा खनन की अवैज्ञानिक एवं अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए संबंधित विभागीय अधिकारी कड़े कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि नशे के प्रति व्यापक जन जागरूकता लाने के लिए जिला में बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाया जाए।

राकेश पठानिया वीरवार को बचत भवन में विधानसभा जन प्रशासन समिति की ओर से अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में समिति के सदस्य विधायक डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल, इंद्रदत्त लखनपाल, जिया लाल, पवन नैयर और परमजीत भी शामिल थे।

उन्होंने जिले में नशे के प्रति अधिकारियों द्वारा उठाए कदमों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि नशा निवारण को लेकर समाज की समुचित जन सहभागिता से जन जागरूकता अभियान को चलाया जाए। उन्होंने अवैध और अवैज्ञानिक खनन की गतिविधियों को रोकने के लिए अधिकारियों से कड़े कदम उठाने तथा उन लोगों को दंडित करने पर जोर दिया। इनकी जेसीबी, पॉकलेन, टिपर खनन गतिविधियों में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किए जा रहे हैं उन पर सख्ती बरतें। उन्होंने कहा कि अधिकारी महज ट्रैक्टर या मजदूरों को पकड़ने तक ही सीमित न रहें। समिति ने जिला में बढ़ रहे सड़क विशेषकर दुपहिया वाहन दुर्घटनाओं का भी कड़ा संज्ञान लिया तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को जहां दोपहिया वाहन चलाते समय हेल्मेट पहनने पर जोर दिया।

विभागों की समीक्षा में अधिकारियों को निर्देश
सैनिक कल्याण विभाग की समीक्षा करते हुए समिति ने पूर्व सैनिकों के कल्याण और रोजगार के लिए किए जा रहे प्रयासों की पूरी जानकारी एकत्रित की। उन्होंने जिला में सीएसडी डिपो खोलने के मामले पर अब तक हुई प्रगति पर भी अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। इसके अलावा ऊना में स्थापित शहीदी स्मारक के बारे में जानकारी हासिल की। जिला में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्राप्त लक्ष्यों की भी समीक्षा की तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को इन योजनाओं के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा पात्र परिवारों को जोड़ने पर बल दिया।

जिला में आबकारी एवं कराधान विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लिक्कर लीकेज की समस्या को रोकने के लिए उठाए कदमों की जानकारी ली। एईटीसी कार्यालय से सीसीटीवी कैमरों से निगरानी करने के भी निर्देश दिए। जिले में जीएसटी लागू होने के बाद राजस्व पर पड़े प्रभाव की भी विस्तृत चर्चा की। अधिकारियों को उचित स्तर पर मामला उठाने के निर्देश दिए। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने उपभोक्ताओं को समय पर राशन उपलब्धता सुनिश्चित बनाने तथा लंबे वक्त तक लाइन में न लगना पड़े इस व्यवस्था को भी दुरूस्त बनाने को कहा।
विज्ञापन


समिति ने बनगढ़ जेल का किया दौरा
समिति ने हाल ही में हुई वर्षा के कारण लोक निर्माण तथा आईपीएच विभाग को हुए नुकसान की भी समीक्षा की। अधिकारियों को अवरुद्ध सड़कों की जल्द बहाली तथा सुचारू पेयजल सुविधा मुहैया करवाने के भी निर्देश दिए। इससे पहले उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने समिति का जिला में आने के लिए स्वागत किया। इससे पहले समिति ने बनगढ़ जेल का भी दौरा किया। इस अवसर पर उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति, पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा, सहायक आयुक्त एसके पराशर, सभी एसडीएम तथा विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें