फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर से पीड़ित गुनगुन की मदद को बढ़े हाथ

विज्ञापन
एक मौका एक उम्मीद संस्था ने दी आर्थिक मदद - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। निकटवर्ती कानपुर गांव की नौ वर्षीय गुनगुन लगभग पांच माह से कैंसर से ग्रसित है। पीड़ित बच्ची का पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है। गुनगुन लगभग एक वर्ष से रिश्तेदार के पास रह रही है। वह राजकीय माध्यमिक पाठशाला कानपुर में ही पढ़ाई कर रही है।

गुनगुन के सिर से उसके पिता का साया उठ चुका है। उसकी माता उधमपुर (जम्मू कश्मीर) में छोटा-मोटा काम करके गुनगुन के दो भाइयों और एक बहन के भरण पोषण के लिए जी जान एक कर रही है। गुनगुन अब एक रिश्तेदार के रहमोकरम पर है। उसको 5 माह पहले खून की कमी हुई तो प्राथमिक उपचार के लिए उसे दौलतपुर अस्पताल लाया गया। जहां से उसे इलाज के लिए ऊना अस्पताल रेफर किया गया। यहां से कैंसर की पुष्टि होने के चलते उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंसर जैसे घातक बीमारी की वजह से गरीब परिवार गुनगुन का इलाज कराने में असमर्थ है। एक मौका एक उम्मीद संस्था बच्ची के इलाज के खर्चे की व्यवस्था करने में जुड़ी है। अब तक लगभग 53 हजार रुपये बच्ची की मदद के लिए दे चुके हैं। गुनगुन की अभी केमो थेरेपी चल रही है। उसे काफी आर्थिक मदद की जरूरत है। गुनगुन को पूरी तरह ठीक होने के लिए 3-4 महीने लगेंगे। एक मौका एक उम्मीद संस्था के स्वयंसेवियों अशोक, राहुल और कनव ने बताया कि गुनगुन की स्थिति देखकर हर किसी का मन पसीज रहा है। उन्होंने बताया कि गुनगुन की मदद के लिए अन्य संस्थाओं और समाजसेवी वर्ग को आगे आने की जरूरत है ताकि इस बच्ची का पूरा इलाज कराया जा सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें