फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना की सड़कों में दौड़ रही लकड़ी की कार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोर्ड न जेगुआर, ऊना शहर में दौड़ी लकड़ी की कार
विज्ञापन

लंदन से एमबीए कर लौटे युवक ने सागवान की लकड़ी से बनाई विंटेज कार
युवाओं के बीच बनी आकर्षण का केंद्र, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का देगी संदेश
रविंद्र कुमार
ऊना।
फोर्ड या जेगुआर जैसे ब्रांड भले ही न हो लेकिन ऊना शहर की सड़कों पर घूम रही विंअेज् स्टायल में बनी लकड़ी की कार हर किसी को लुभा रही है। कार की खूबसूरत लकड़ी की बॉडी देख लोगों की आंखें दंग रह गईं। सागवान की लकड़ी से बनी इस कार में मारुति 800 का इंजन लगा है। इसे मलाहत रोड स्थित लवली फर्नीचर हाउस में तैयार किया गया। सोमवार को शहर की सड़क पर इसे ट्रायल के लिए उतारा गया जो सफल रहा। ऊना शहर में सुबह करीब 10 बजे लकड़ी से बनी कार जब ऊना शहर की सड़कों से गुजरी तो हर कोई इसे निहारता रह गया। लोगों की आंखें दंग रह गईं। कार के साथ सेल्फी खिंचवाने वालों की भी भीड़ जुट गई। कार के मालिक सौरव धीमान ने बताया कि उनके पिता चमन लाल धीमान ने इसे बनावाया है। सुरक्षा की दृष्टिगत सीट बेल्ट भी लगाई है। मारुति 800 का इंजन और गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा रखी गई है। वाटरप्रूफ लकड़ी पर बारिश-पानी से धोने पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। सौरव धीमान ने कहा कि वह अपनी एमबीए की पढ़ाई के लिए लंदन गए थे जहां उन्होंने ऐसी कारें सड़कों पर घूमती देखीं। उनके जहन में आया कि वे अपने शहर में ऐसी कार दौड़ाएंगे।
विज्ञापन


बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश देगी कार
लकड़ी से तैयार कार लोगों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश देगी। बेटियों के प्रति समाज की सोच बदलने के लिए इसमें स्लोगन भी लगाया जाएगा। यह लोगों को जागरूक करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें