फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक में टकराई कार, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

गगरेट(ऊना)।
होशियारपुर मार्ग पर तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए। इसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक की पहचान जनकराज पुत्र खजाना राम निवासी कोहलवी बड़सर हमीरपुर के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामले की आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह कोहलवी बड़सर निवासी अपनी कार में होशियारपुर से शादी में शरीक हो कर घर वापस लौट रहे थे। सुबह लगभग 6:00 बजे के करीब गगरेट के समीप होशियारपुर मार्ग पर कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ट्रक के पीछे जा घुसी। इसमें कार सवार 55 वर्षीय जनक राज की मौके पर ही मौत हो गई। दीपक शर्मा, विशाल गौतम, अर्पित, विक्की घायल हो गए जिसमें दीपक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों एवं ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर 108 सहायता से घायलों को तुरंत उपचार के लिए गगरेट अस्पताल पहुंचाया। इनमें दीपक शर्मा की गंभीर हालत के चलते उसे क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया। डीएसपी अंब अजय राणा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें