फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाटर स्पोर्ट्स के लिए 100 रुपये प्रति सवारी घटाया किराया

विज्ञापन
बंगाणा स्थित गोबिंद सागर झील में बोटिंग का लुत्फ उठाते पर्यटक। संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। गोबिंद सागर झील में पानी पर साहसिक खेल गतिविधियां (वाटर स्पोर्ट्स) के लिए प्रति सवारी शुल्क घटा दिया गया है। पर्यटकों की आवक बढ़ाने के उद्देश्य से वाटर स्पोर्ट्स के संचालकों ने किराये में कटौती का फैसला किया है। वीकेंड पर बंगाणा उपमंडल स्थित गोबिंद सागर झील किनारे वाटर स्पोर्ट्स के लिए पर्यटक उमड़ रहे हैं। अन्य दिनों में भी पर्यटकों की आवक के लिए प्रति सवारी 100 रुपये किराया घटाया है।
विज्ञापन

कुटलैहड़ में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत है। शुरूआती दौर में दो बोट के जरिये वाटर स्पोर्ट्स की गतिविधियां करवाई जा रही है। पहले प्रति सवारी 500 रुपये शुल्क वसूला जा रहा था, लेकिन पर्यटक कम पहुंचने के कारण अब शुल्क 400 रुपये कर दिया गया है। उधर, वाटर स्पोर्ट्स का संचालन कर रहे आपरेटर अभय पराशर ने बताया कि वाटर स्पोर्ट्स को फिलहाल पर्यटकों का अधिक रुझान नहीं मिल रहा है। इसी को देखते हुए शुल्क में कटौती की गई है।
उन्होंने बताया कि वीकेंड पर सैलानी ठीक-ठाक संख्या में पहुंच रहे हैं, लेकिन सप्ताह के अन्य दिनों में लोगों का रुझान कम है। पर्यटकों की आवक बढ़ाने के लिए ही यह कदम उठाया गया है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में वाटर स्पोर्ट्स में और भी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। वहीं, ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बताया कि गोबिंद सागर झील किनारे पर्यटकों के लिए सुविधाएं जुटाई जा रही है। वाटर स्पोर्ट्स का आगाज कर दिया है। धीरे-धीरे खेल गतिविधियां बढ़ाने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें