फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सामाजिक गतिविधियों में बेहतरीन कार्य करने वाले ऊना के 10 युवा क्लबों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

Wed, 07 Feb 2024 02:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
नकदी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
 सामाजिक गतिविधियों में बेहतरीन कार्य करने वाले जिला ऊना के 10 युवा क्लब प्रोत्साहन राशि के लिए चयनित हुए हैं। इन क्लबों को सक्रिय रखने के लिए अब अनुदान राशि से नवाजा जाएगा। जिला खेल एवं युवा सेवा विभाग ऊना 10 क्लबों में 40 हजार रुपये की राशि आवंटित करेगा। प्रति क्लब को चार-चार रुपये राशि अनुदान राशि के रूप में मिलेगी। जिला खेल एवं युवा सेवा विभाग की ओर से नोडल क्लब के स्वयंसेवियों के माध्यम से जिला के पांचों खंडों में बेहतरीन कार्य करने वाले क्लब का चयन करने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन


इसमें 10 क्लब अनुदान राशि के लिए योग्य पाए गए हैं। हालांकि यह राशि राज्य युवा बोर्ड की ओर से अब विभाग के पास आवंटन के लिए आई है। फिलहाल इन क्लब का चयन करने के बाद बाकायदा क्लब संचालकों का साक्षात्कार सहित अन्य मापदंडों को भी परखा गया है। प्रक्रिया पूर्ण होने पर सभी चयनित क्लब की एक फाइल अंतिम अनुमति के लिए उपायुक्त ऊना के समक्ष गई है। बता दें कि जिला के पांच विकास खंडों ऊना, बंगाणा, गगरेट, अंब और हरोली के दो-दो क्लब इस सूची में शामिल हैं। नशे पर जागरूकता, सफाई अभियान, खेल गतिविधियां, सामाजिक कुरीतियों पर जागरूकता संबंधित बेहतरीन कार्य करने के लिए इन क्लब को नगद राशि देकर प्रोत्साहित किया जाएगा।

राज्य युवा बोर्ड के माध्यम से आई 40 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि को जिला के 10 क्लब में अनुदान के रूप में आवंटित किया जाएगा। इसके लिए मापदंड पर खरा उतरने वाले क्लब चयनित किए गए हैं।- दीपक जसवाल, युवा संयोजक, खेल एवं जिला युवा सेवा विभाग, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें