फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una SDM Case Update: राष्ट्रीय खिलाड़ी से दुष्कर्म मामले में महिला आयोग ने लिया संज्ञान, आरोपी एसडीएम भूमिगत

Wed, 01 Oct 2025 07:13 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।

सार

Una SDM Case Update: दुष्कर्म मामले में आरोपी एसडीएम ऊना विश्व देव मोहन चौहान मामले में महिला आयोग ने एसपी ऊना अमित यादव को फोन कर स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा। बुधवार को आरोपी एसडीएम के ठिकानों पर एसआईटी की टीम ने दबिश दी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
एसडीएम ऊना विश्व देव मोहन चौहान - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय महिला खिलाड़ी के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी एसडीएम ऊना विश्व देव मोहन चौहान के खिलाफ महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी ने स्वत: संज्ञान लिया है। मामला महिला आयोग के संज्ञान में आने के बाद एसपी ऊना अमित यादव से उन्होंने खुद फोन पर बात की और मामले पर स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मामले में आरोपी एसडीएम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बुधवार को आरोपी एसडीएम के ठिकानों पर एसआईटी की टीम ने दबिश दी। एक टीम ने आरोपी एसडीएम के सिरमौर जिला के पैतृक गांव में दबिश दी, तो एक टीम शिमला में हर गतिविधि देख रही है। एसआईटी के प्रभारी एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा के अनुसार आरोपी एसडीएम ऊना का मोबाइल घटनाक्रम के बाद से ही स्विच ऑफ आ रहा है। अभी तक लोकेशन ट्रेस नहीं हो पाई है।

मामला उजागर होने के बाद पीड़ित महिला खिलाड़ी के पीछे जिस गाड़ी को दौड़ाया था, पुलिस ने उस गाड़ी को भी अपने कब्जे में ले लिया है। अभी तक आरोपी एसडीएम का कोई भी अता-पता नहीं है। इस मामले को लेकर प्रशासनिक अधिकारी भी कुछ नहीं बोल रहे। पुलिस ने इस मसले से जुड़े कार्यालय से लेकर लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह तक के अधिकारियों और कर्मचारियों के बयान कलमबद्ध किए हैं।
विज्ञापन


एएसपी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि 3 अक्तूबर को मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में होने से पहले पुलिस को कुछ अहम सुराग मिल सकते हैं। एसपी ऊना अमित यादव के अनुसार मामले में एसआईटी की टीम जगह-जगह दबिश दे रही है। मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें