फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahra University Ragging: बाहरा विवि में रैगिंग मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, तीन को पहले पकड़ चुकी है पुलिस

Wed, 11 Sep 2024 05:42 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के बाहरा विवि में रैगिंग के मामले पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाकनाघाट स्थित बाहरा विवि में रैगिंग के मामले पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें कार्तिक निवासी घुमारवीं जिला बिलासपुर व सक्षम निवासी शिमला शामिल हैं। दोनों आरोपी बाहरा विवि के ही छात्र हैं। गिरफ्तार आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले में तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

विज्ञापन


बाहरा विवि में प्रथम वर्ष के छात्र ने अपने सीनियर छात्रों पर रैगिंग और मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस बीच छात्रों की ओर से मारपीट करने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसकी भी पुलिस जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में पाया है कि वीडियो में एक युवक को गाली गलौज के साथ बेल्ट, लात और थप्पड़ मार रहे हैं। उसे जबरन नशा भी करवाया जा रहा है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

मंगलवार को भी पुलिस टीम जांच के लिए विवि परिसर में पहुंची थी, जहां पर घटना स्थल का जायजा लिया और अन्य छात्रों से पूछताछ कर उनके बयान भी दर्ज किए गए हैं। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि रैगिंग के आरोप में दो और आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं। अब तक मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें