फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी डीओ मामले में दो सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार

Fri, 22 Nov 2013 12:04 PM IST
अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी डीओ से सरकारी कर्मचारियों के तबादलों की कड़ी में तकनीकी शिक्षा निदेशालय के दो कर्मचारियों वेद प्रकाश और पंकज शर्मा को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


मौजूदा समय में पंकज कुमार इंस्ट्रक्टर के नैहरनपुखर (कांगड़ा) और वेद प्रकाश मेकेनिकल इंस्ट्रक्टर (बैजनाथ) में तैनात हैं।

तबादला होने पर इन  दोनों ने एनएसयूआई के पूर्व पदाधिकारी संजय के संपर्क किया और आरोपी ने पैसे लेकर एक फर्जी डीओ पर उनके तबादला आदेश जारी करवाए। पंकज का तबादला नालागढ़ और वेद प्रकाश का तबादला कांगड़ा करने की सिफारिश की गई थी।  
विज्ञापन


  पुलिस जांच में सामने आया है कि यह डीओ भी उसी लेटर पैड पर है, जो सचिवालय की सीएम ब्रांच से चोरी हुआ था।

वीरवार को संजय और राकेश मेहता को पूछताछ के लिए थाना छोटा शिमला बुलाया गया था।

लेकिन संजय पुलिस तफ्तीश में शामिल नहीं हुआ।  शुक्रवार को उसकी जमानत पर फैसला होना है, जबकि राकेश को अदालत से जमानत मिल गई है। डीएसपी सिटी पंकज शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें