फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Transfers In Himachal: हिमाचल सरकार ने किए एक आईएफएस और आठ आईएएस अधिकारियों के किए तबादले

Tue, 08 Oct 2024 09:57 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल सरकार ने मंगलवार को एक बार फिर एक आईएफएस और आठ आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। 
विज्ञापन
तबादले। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक आईएफएस और आठ आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। डॉ. यूनुस को निदेशक उद्योग लगाया गया है। इनके पास राज्य कर एवं आबकारी के आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा। निदेशक उद्योग राकेश कुमार प्रजापति को निदेशक ऊर्जा के पद पर नियुक्त किया है। मंगलवार देर शाम को कार्मिक विभाग ने तबादलों की अधिसूचना जारी की।

विज्ञापन




आईएफएस अधिकारी नीरज कुमार को वन अरण्यपाल रामपुर से स्थानांतरित कर निदेशक शहरी विकास लगाया गया है। आईएएस अधिकारियों में निवेदिता नेगी एक नवंबर से राज्य लोकसेवा आयोग के सचिव का कार्यभार संभालेंगी। मानसी सहाय ठाकुर से निदेशक पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन का कार्यभार वापस ले लिया गया। मानसी को श्रमायुक्त और निदेशक रोजगार नियुक्त किया गया है। पहले मानसी सहाय के पास यह अतिरिक्त कार्यभार था।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव और विशेष सचिव विवेक भाटिया को पर्यटन निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। इनके पास युवा सेवाएं एवं खेल विभाग का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा। निदेशक शहरी विकास गोपाल चंद को शिमला स्मार्ट सिटी का सीईओ और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। निदेशक ऊर्जा हरिकेश मीणा को राज्य पॉवर कारपोरेशन में प्रबंध निदेशक लगाया गया है। निदेशक महिला एवं बाल विकास रुपाली ठाकुर को निदेशक हिप्पा लगाया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें