डाकघरों में उपलब्ध सुविधा में आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण से बचत खाते, आवर्ती खाते एवं सुकन्या समृद्धि खातों में निर्धारित सीमा तक बिना किसी दस्तावेजी औपचारिकता के 50,000 रुपये तक जमा करवा सकते हैं। जबकि बचत बैंक खातों से 20 हजार रुपये तक निकालने की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही पात्र खाताधारक किसी भी शाखा डाकघर से लेनदेन कर सकेंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के खाताधारकों को आसानी होगी।
भारतीय डाक विभाग की ओर से शाखा डाकघरों में ई-केवाईसी आधारित लेनदेन की डिजिटल सुविधा मुहैया करवा दी गई। इसके चलते धर्मशाला मंडल के अंतर्गत सभी शाखा डाकघरों में ई-केवाईसी सुविधा उपलब्ध है। खाताधारक अपने खाते को अपने मोबाइल नंबर से लिंक करवाकर ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण करके डाक विभाग की डिजिटल बैंकिंग सेवा का लाभ उठा सकते हैं। -रविंद्र कुमार शर्मा, अधीक्षक डाकघर धर्मशाला