फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना में प्रशिक्षु इंजीनियर ने चुनरी से फंदा लगाकर की आत्महत्या, जानें क्यों उठाया खौफनाक कदम

Sat, 14 Dec 2024 02:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।

सार

जिला ऊना में एक 17 साल के एक प्रशिक्षु इंजीनियर ने मौसी के घर में चुनरी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान पंकज निवासी कल्याणा बड़सर हमीरपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर परिषद ऊना के वार्ड नंबर-10 बैहली मोहल्ला में 17 साल के एक प्रशिक्षु इंजीनियर ने मौसी के घर में चुनरी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब रिश्तेदारों को घटना का पता चला तो दरवाजा खोलकर उसे नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

विज्ञापन


युवक की पहचान पंकज निवासी कल्याणा बड़सर हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार नाबालिग पंडोगा के एक निजी इंस्टीट्यूट से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। बताया जा रहा है कि परीक्षा परिणाम में फेल होने पर उसने यह खौफनाक कदम उठाया है। पंकज के माता पिता भी यहां आए हुए थे। माता पिता खाना खाने चले गए और पंकज अपने नीचे वाले कमरे में चलाया गया और बाद में परिजनों की ओर से बार-बार आवाज लगाने पर जब वह नहीं आया तो खिड़की से देखा तो वह फंदे से झूल रहा था।

पंकज के पिता दुकानदार हैं और माता गृहिणी है। एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान कलमबद्ध कर लिए गए है। किसी भी प्रकार का कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। जिस चुनरी को फंदा लगाने के लिए इस्तेमाल में किया था, उसे भी कब्जे में ले लिया है। घटना से जुड़े हर पहलू की गहनता से पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें