फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी में काट ले गए युवक का सिर

Mon, 23 Dec 2013 01:42 PM IST
अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी के समीप औद्योगिक क्षेत्र में अज्ञात युवक की हत्या कर सिर काटकर ले गए हैं।
विज्ञापन


हत्यारों ने एक पेपर कटर से गर्दन को धड़ से अलग किया है। युवक की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने धड़ को कब्जे में ले लिया है।

बद्दी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में डॉग स्क्वायड की भी मदद भी ली जा रही है।
प्रदेश में सिर काट ले जाने की यह पहली घटना है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।

पुलिस के अनुसार यह घटना शनिवार रात की है। रविवार सुबह साथ लगती फैक्टरी के सुरक्षा कर्मी ने बिना सिर का धड़ सड़क में पड़ा देखा तो उसकी सूचना बद्दी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी निश्चिंत नेगी और थाना प्रभारी कमल चंद के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की।
 
डीएसपी ने बताया कि गर्दन न होने से शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

कातिलों ने पेपर कट से बेरहमी से युवक की गर्दन काटी है। कटर घटना स्थल से चालीस फीट दूर झाड़ियों से बरामद किया गया है।
कटर के पास मृतक की चप्पल भी पड़ी थीं। मृतक के शरीर पर मात्र एक अंडरवियर था।
पुलिस के अनुसार कातिलों ने सुबूत छिपाने के लिए ऐसी साजिश को अंजाम दिया है।

डीएसपी निश्चिंत नेगी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह माना जा रहा है कि मृतक प्रवासी हिंदू हो सकता है।

सिर न होने से अभी इसकी पहचान करना मुश्किल हो रही है। साथ लगते सभी उद्योगों के मजदूरों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आसपास के सभी थानों से लापता लोगों की सूची मंगाई है।

पड़ोसी राज्यों की पुलिस को भी सूचित कर दिया है। नालागढ़ चिकित्सालय में शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। हर पहलू को ध्यान में रख कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें