सालाना 14 अवकाश, कदाचार पर सेवा से हटाने तक की कार्रवाई
नई सेवा शर्तों के अनुसार ग्राम रोजगार सेवकों का स्थानांतरण जिला स्तर तक सीमित रहेगा, जबकि कंप्यूटर ऑपरेटर और कनिष्ठ लेखाकार का तबादला पूरे प्रदेश में हो सकेगा। महिला कर्मियों के विवाह के बाद रिक्त पद उपलब्ध होने और चिकित्सा प्रमाणपत्र के आधार पर भी स्थानांतरण का प्रावधान रखा गया है। तबादले के बाद नई जगह कार्यभार संभालने के लिए पांच दिन का समय मिलेगा। सभी कर्मियों को सालाना 14 अवकाश, 10 दिन का चिकित्सा अवकाश और महिला कर्मियों को 180 दिन का मातृत्व अवकाश मिलेगा। कदाचार के मामलों में परिनिंदा, वित्तीय नुकसान की वसूली, मानदेय रोकने और सेवा से हटाने तक की कार्रवाई का प्रावधान है। सरकारी दौरों पर यात्रा और दैनिक भत्ता देय होगा। सभी कर्मियों की सेवानिवृत्ति आयु 58 वर्ष तय की गई है, जबकि एक माह के नोटिस पर त्यागपत्र दिया जा सकेगा।