फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू: सोलन का व्यक्ति चंडीगढ़ में पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Tue, 01 Sep 2026 01:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।

सार

सोलन जिले में पहला स्वाइन फ्लू का मामला सामने आया है। सोलन का एक व्यक्ति चंडीगढ़ में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी अलर्ट जारी कर दिया है। 
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू पाॅजिटिव(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में पहला स्वाइन फ्लू का मामला सामने आया है। सोलन का एक व्यक्ति चंडीगढ़ में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग संबंधित व्यक्ति की हिस्ट्री खंगाल रहा है। आशा वर्करों को लारवा की जांच तेज करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। फॉगिंग में तेजी लाने को कहा है। हालांकि विभाग का दावा है कि वह व्यक्ति चंडीगढ़ में पॉजिटिव आया है और सोलन नहीं आया। बावजूद विभाग अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन

अस्पताल में भी डॉक्टरों को मरीजों को स्वाइन फ्लू के लक्षणों की जानकारी देने के लिए कहा गया है। विभाग की ओर से सभी अस्पतालों को स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए अलग से वार्ड तैयार करने के लिए कहा है और जरूरी दवाओं का स्टॉक रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही आशा वर्करों को भी लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल में आ रहे मरीजों में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए जाने के बाद उनके जरूरी टेस्ट करने के लिए कहा गया है। वहीं खंड चिकित्सा अधिकारियों को भी समय-समय पर मरीजों की रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा गया है।

स्वाइन फ्लू फैलने के कारण
जब कोई संक्रमित व्यक्ति खांसता या छींकता है, तो हवा के माध्यम से वायरस की बूंदें फैल जाती हैं। वहीं सांस लेने पर वायरस अन्य व्यक्ति के शरीर में जाकर उसे भी संक्रमित कर देता है। इसके अलावा दूषित जगह को छूने के बाद भी वायरस फैल सकता है। साथ ही संक्रमित व्यक्ति के सीधे संपर्क में आने से भी स्वाइन फ्लू फैल सकता है।

स्वाइन फ्लू के लक्षण
स्वाइन फ्लू होने पर मरीज को तेज बुखार हो जाता है। इसके अलावा लगातार खांसी, गले में खराश, सिरदर्द, शरीर में तेज दर्द, अत्यधिक थकान, कमजोरी के साथ कई मामलों में उल्टी और दस्त की शिकायत भी हो सकती है। वहीं ऐसी स्थिति में अस्पताल जाकर उपचार करवाना ही सही है।
विज्ञापन

सोलन के एक व्यक्ति को चंडीगढ़ में स्वाइन फ्लू हुआ है। हालांकि, व्यक्ति वहां पर पॉजिटिव आने के बाद सोलन नहीं आया, वहीं पर उसका इलाज चल रहा है। मरीज की अन्य हिस्ट्री खंगाली जा रही है। यह एक मौसमी बीमारी है। ऐसे में इससे समय रहते और सूझबूझ से बचाव किया जा सकता है। विभाग की ओर से जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं अस्पतालों और बीएमओ को भी अलर्ट रहने के लिए कहा है। - डॉ. अजय पाठक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग सोलन,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें