फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nahan Medical College: मेडिकल कॉलेज नाहन में रैगिंग की आशंका, कॉलेज प्रबंधन अपने स्तर पर कर रहा है जांच

Thu, 28 Nov 2024 09:23 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के मेडिकल कॉलेज और अस्पताल नाहन में रैगिंग की आशंका को लेकर कॉलेज प्रबंधन ने जांच बिठा दी है। पढ़ें पूरा मामला...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेडिकल कॉलेज और अस्पताल नाहन में रैगिंग की आशंका को लेकर कॉलेज प्रबंधन ने जांच बिठा दी है। हालांकि, किसी छात्र की तरफ से रैगिंग की कॉलेज प्रबंधन को कोई शिकायत नहीं दी गई है। प्रशिक्षुओं को पढ़ा रहे एक चिकित्सक की तरफ से रैगिंग की आशंका जताने के बाद प्रबंधन अलर्ट हुआ है और तुरंत जांच बिठा दी।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार मामला दो-तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि घटना भी मेडिकल काॅलेज कैंपस की नहीं है। हालांकि, पुख्ता जानकारी जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी। प्रबंधन किसी भी तरह की जानकारी मीडिया को देने से फिलहाल बच रहा है। मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. राजीव तुली ने बताया कि रैगिंग की जांच को लेकर कमेटी बिठाई गई है। जांच के बाद ही तथ्य सामने आएंगे। वीरवार को मेडिकल काॅलेज में एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक भी हुई।

9 महीने पहले सामने आ चुका रैगिंग का मामला
इसी साल मार्च में मेडिकल कॉलेज नाहन में कुछ जूनियर छात्रों से रैगिंग करने के मामले में 9 छात्रों को 45 दिन के लिए निलंबित कर दिया था। ये छात्र निलंबित अवधि के दौरान कक्षाएं तक नहीं लगा पाए थे। इतना ही नहीं प्रबंधन ने सभी 9 छात्रों पर 50-50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें