फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो इसलिए कुल्लू मनाली में पड़ा पर्यटकों का टोटा

Wed, 05 Mar 2014 11:02 AM IST
अमर उजाला, भुंतर (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन
20 फरवरी से 15 अप्रैल तक भुंतर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया ने हवाई सेवाएं बंद कर दी हैं जिसके कारण कर्मचारियों की रोजी-रोटी पर संकट आ गया है। एयर इंडिया ने कई कर्मचारियों को छुट्टी पर भेज दिया है और कई कर्मचारियों का दिल्ली स्थानांतरण कर दिया है।
विज्ञापन


भुंतर के टैक्सी ऑपरेटरों का रोजगार भी संकट में पड़ गया है। कई आपरेटरों को तो बैंक की किश्त देना भी मुश्किल हो गया है। इस संबंध में राज्य टैक्सी यूनियन के सह सचिव जगदीश शर्मा का कहना है कि हवाई सेवाएं बंद होने से नुकसान हो रहा है।

एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर संदीप पुरी ने माना कि दिहाड़ी पर तैनात करीब पांच कर्मचारियों को छुट्टी पर भेज दिया गया है और आधा दर्जन कर्मचारियों को दिल्ली ट्रांसफर किया गया है। उड़ानें शुरू होने पर इन कर्मचारियों को दोबारा वापस बुलाया जाएगा।
विज्ञापन


कुल्लू-मनाली एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं बंद होने से होटल कारोबारी मायूस हैं। उनका कहना है कि कारोबार काफी प्रभावित हो रहा है, मनाली के बड़े होटलों में 30 फीसदी तक बुकिंग रद हो गई है।

मनाली होटल एसोसिएशन के प्रधान अनूप ठाकुर के अनुसार हवाई सेवाएं बंद होने से पर्यटन कारोबार गति नहीं पकड़ पा रहा है। यदि 15 अप्रैल तक हवाई सेवाएं बंद रहती हैं, तो कारोबारियों को लाखों का नुकसान झेलना पड़ेगा।

हवाई सेवाएं शुरू करने को लेकर उन्होंने केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय, एयर इंडिया अथारिटी और प्रदेश पर्यटन विभाग को भी पत्राचार किया है। उन्होंने भुंतर के लिए शीघ्र हवाई सेवाएं शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें