फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता: हैंडबॉल में बिलासपुर और बास्केटबॉल में किन्नौर ने मारी बाजी

Wed, 28 Oct 2026 08:53 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

मंडी जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटगढ़ में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की 41वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। 
विज्ञापन
बास्केटबॉल में विजेता किन्नौर की टीम मुख्य अतिथि के साथ। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटगढ़ में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की 41वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। बास्केटबॉल प्रतियोगिता में जिला किन्नौर ने पहले, हमीरपुर ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि मंडी और बिलासपुर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। हैंडबॉल प्रतियोगिता में जिला बिलासपुर ने पहला, ऊना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, हमीरपुर और सिरमौर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। हॉकी प्रतियोगिता में जिला सिरमौर ने पहला और सोलन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। मंडी और ऊना की टीमें संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जिला मंडी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि ऊना दूसरे स्थान पर रहा। सोलन और लाहौल-स्पीति संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन


समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश के सेवानिवृत्त सहायक निदेशक खेल राजेश ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप शर्मा और सहायक निदेशक खेल हिमाचल प्रदेश अजय पांटा ने मुख्य अतिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को ट्राॅफी व मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों और एक स्पोर्ट्स हॉस्टल के 476 खिलाड़ी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। राज्य निदेशालय के मीडिया प्रभारी चंचल सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें