फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में 5 रुपए किराए पर चलेगी स्टार बसें!

Tue, 28 Jan 2014 12:09 PM IST
अमर उजाला,शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल परिवहन मंत्री जीएस बाली ने हिमाचल के शहरों के लिए कम किराये वाली बसों की सौगात देने का फैसला किया है।
विज्ञापन


शिमला और सोलन के लिए रियायती बस सेवाएं शुरू करने के बाद मंडी और कुल्लू के बीच बस सेवा का किराया कम कर दिया है।

परिवहन मंत्री ने गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान मंडी में ये बसें लॉन्च कीं। अगले चरण में धर्मशाला और कांगड़ा में ये सेवाएं शुरू की जाएंगी।

मंडी में ये बसें मंडी-कुल्लू, कुल्लू-मनाली वाया भुंतर एयरपोर्ट, मंडी-सुंदरनगर, मंडी-जोगिंद्रनगर, मंडी-कोटली वाया गागल चलेंगी। इन बसों में मंडी से कुल्लू का किराया 100 की बजाय 70 रुपये, कुल्लू से मनाली का किराया 58 की जगह 40 रुपये होगा। मंडी से सुंदरनगर का किराया 25 रुपये और जोगिंद्रनगर का किराया 55 रुपये है। शहर के भीतर 5 रुपये फिक्स किराये पर स्टार बस चलेगी।

परिवहन मंत्री का कहना है कि एचआरटीसी के बस बेड़े में करीब 1300 नई बसें आ रही हैं। इस कारण इन बसों को सवारियों और लोगों को राहत देने के लिए रियायती सेवा शुरू की जा रही है।  
विज्ञापन


सरकार के पाले में डाला बस किराये का केस
परिवहन मंत्री जीएस बाली ने बढ़ा हुआ बस किराया वापस लेने का मामला सरकार के गले डाल दिया है। उन्होंने 30 फीसदी की इस बढ़ोतरी को वापस लेने के लिए मसला कैबिनेट में रखने को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मंजूरी मांगी है।

बाली ने कहा है कि चूंकि सरकार ने पिछले कई सालों से बसों का एसआरटी नहीं बढ़ाया है इसलिए किराया बढ़ाने की भी जरूरत नहीं है। अब सरकार को इस पर फैसला करना है कि यह मसला कैबिनेट में रखना है या नहीं? कैबिनेट की बैठक 31 जनवरी को दोपहर बाद 2 बजे तय हुई है।

टैक्सी पर किराया लिस्ट, परमिट तभी
स्टेज कैरियर के रूप में चल रही टैक्सियों पर शिकंजा कसने के लिए मंत्री ने बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य में टैक्सी परमिट तभी मिलेगा, जब संबंधित टैक्सी पर किराये की लिस्ट लगी हो।
विज्ञापन


इसके लिए राज्य परिवहन प्राधिकरण आयुक्त (एसटीए), विशेष सचिव परिवहन और टेक्निकल एवं फाइनांस विंग के प्रतिनिधियों की एक कमेटी बनाई गई है।

कमेटी यह तय करेगी कि वर्तमान कीमतों पर कितने किलोमीटर का कितना किराया होगा? ये सब स्टेज कैरियर के रूप में बसों की सवारियां गैरकानूनी तरीके से उठा रही मैक्सी कैब और टाटा सूमो टैक्सियों को रोकने के लिए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें