फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल से राज्य सभा जाएंगी शीला?

Sun, 26 Jan 2014 01:41 PM IST
अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में अब तक दो गैर हिमाचली ही राज्य सभा सदस्य रह चुके हैं। ये मोहेंद्र कौर और केएल शर्मा रहे हैं। दोनों का पहले से ही हिमाचल से जुड़ाव रहा है। शीला दीक्षित अगर यहां से राज्य सभा सदस्य बनती हैं तो वह तीसरी गैर हिमाचली होंगी।
विज्ञापन


मोहेंद्र कौर जनता पार्टी से वर्ष 1978 से 1984 के बीच राज्य सभा सदस्य रहीं। वह पटियाला राजघराने से संबंधित रही हैं। यूं तो वह मूल रूप से पंजाब से रही हैं, पर हिमाचल में इस राजघराने की उस समय भी कई संपत्तियां थीं और आज भी मौजूद हैं। इस वजह से उनका कोई अधिक विरोध नहीं रहा।

इनके बाद एक अन्य गैर हिमाचली कृष्णलाल शर्मा हिमाचल से 1980 से 1986 तक भाजपा से राज्य सभा सदस्य रहे। वे जनसंघ, भाजपा आदि का हिमाचल का प्रभार देखते रहे हैं। उनका शिमला में उस समय मकान भी रहा है, मगर हिमाचल में भाजपा के भीतर ही उनका काफी विरोध रहा।
विज्ञापन


इस बार यह चर्चा सरगर्मी से है कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के समर्थक उनकी हिमाचल से राज्य सभा सदस्यता चाह रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो वह अब तक की तीसरी गैर हिमाचली राज्य सभा सदस्य होंगी। पर हिमाचल कांग्रेस के भीतर ही उनका गुपचुप विरोध होना भी शुरू हो गया है।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी राजा रामपाल सिंह ने बताया कि ‘अभी तक हिमाचल से राज्य सभा के उम्मीदवार को लेकर कोई निर्णय नहीं हुआ है। शीला दीक्षित उम्मीदवार होंगी या कोई और। इस बारे में हाईकमान को ही निर्णय लेना है।’

अब तक हिमाचल से ये रहे राज्यसभा सदस्य

अब तक हिमाचल से वर्ष 1952 से लेकर ये चिरंजीलाल वर्मा, लीला देवी, आनंद चंद, शिवानंद रमौल, सालिगराम, सत्यवती डांग, रोशन लाल, जगन्नाथ भारद्वाज, ज्ञान चंद टुटू, मोहेंद्र कौर, उषा मल्होत्रा, आनंद शर्मा, चंदन शर्मा, सुशील बरांगपा, कृष्णलाल शर्मा, महेश्वर सिंह, चंद्रेश कुमारी, अनिल शर्मा, कृपाल परमार, विप्लव ठाकुर, शांता कुमार, विमला कश्यप, जगतप्रकाश नड्डा आदि राज्य सभा सदस्य रह चुके हैं। इनमें चिरंजीव लाल वर्मा, रोशन लाल, सुशील बरांगपा और आनंद शर्मा दो-दो बार सदस्य रह चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें