28 जुलाई को 63 से 69 अंक, 29 जुलाई को 58 से 62 अंक तथा 30 जुलाई को 53 से 57 अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। 31 जुलाई को 53 या उससे अधिक अंक प्राप्त ऐसे अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा, जो प्रथम चरण की काउंसलिंग में किसी कारणवश शामिल नहीं हो सके। अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा का स्कोर कार्ड, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड सहित अन्य आवश्यक मूल दस्तावेज और उनकी स्वयं प्रमाणित प्रतियां साथ लानी होंगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि बीएड कॉलेजों में प्रवेश विश्वविद्यालय के निर्धारित नियमों और मेरिट के आधार पर ही दिए जाएंगे। मंडी और कुल्लू जिले के सभी पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार काउंसलिंग में भाग लेना होगा। -ललित अवस्थी, कुलपति, एसपीयू मंडी।