एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर वीआरवी सिंह को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट टीम का नया कोच नियुक्त किया है। वहीं नए कोच ने यहां ज्वाइन भी कर लिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले रणजी सीजन में हिमाचल की टीम नए कोच के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी। इससे पहले रणजी टीम के चयन के लिए आयोजित होने वाले कैंप में भी कोच खिलाड़ियों को मार्गदर्शन करते हुए नजर आएंगे।