फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की हर बोतल पर जिप ने मांगे चार रुपये

Tue, 15 Mar 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
शराब की बोतल पर ‌ज‌िला पर‌िषद सोलन ने मांगा चार रुपये। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
जिला में शराब की दरों में इजाफा हो सकता है। जिला परिषद की बैठक में शराब की बोतलों पर चार रुपये प्रति बोतल की दर से कर वसूलने का फैसला लिया गया है। इसमें से दो रुपये जिला परिषद और दो रुपये पंचायत समिति को जाएंगे। एकत्रित होने वाला पैसा जिले और पंचायतों के विकास पर खर्च होगा।  
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित जिला परिषद सोलन की बैठक में इस बाबत प्रस्ताव पारित किया गया। हालांकि प्रस्ताव पर अंतिम फैसला जिला प्रशासन लेगा।
मंगलवार को जिला परिषद अध्यक्ष धर्मपाल चौहान की अध्यक्षा में बैठक हुई। इस अवसर पर उन्होंने जिला के सभी अधिकारियों से जिला परिषद् के क्रियाकलाप में पूर्ण सहयोग की अपील की। उन्होंने अधिकारियों को बैठक में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने तथा अनुपस्थिति की पूर्व सूचना देने के निर्देश दिए।
 धर्मपाल चौहान ने सदस्यों द्वारा उठाई विभिन्न निजी बस सेवाओं के समय पर न चलने तथा क्षमता से अधिक सवारी ले जाने की समस्याओं के समाधान के लिए आरटीओ सोलन तथा हिमाचल पथ परिवहन निगम के अधिकारियों की अलग से बैठक बुलाने के निर्देश दिए। इसके अलावा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि बिना उपचार के पानी को बद्दी और नालागढ़ क्षेत्र की मानपुरा, सिरसा नदी तथा चिकनी खड्ड में न डाला जाए। क्षेत्र के लोगों की शिकायत है कि इन नदियों का पानी लगातार दूषित होता जा रहा है, जिस पर ध्यान देने की जरूरत है। वहीं इस दौरान जिला परिषद सदस्य रामकिशन ने उप तहसील दाड़ला में उपकोष और आबकारी एवं कराधान विभाग के काउंटर खोलने की मांग की। बैठक में शराब पर 4 रुपये प्रति बोतल की दर से नए कर लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया। यह कर जिला परिषद तथा पंचायत समिति में दो-दो रुपये प्रति बोतल की दर से वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में पीलिया का ब्योरा
अध्यक्ष और सदस्यों के आग्रह पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके दरोच ने सोलन में पीलिया रोग की रिपोर्ट सदन में रखी। कहा कि जनवरी, 2016 से अब तक पीलिया के कुल 663 मामले रिकार्ड किए हैं, इन मामलों में से 542 सोलन तथा आसपास के क्षेत्रों के हैं। इस अवसर पर सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिशासी अभियंता हेमंत तनवर ने कहा कि अश्वनी खड्ड के पीने के पानी की आपूर्ति पर 22 जनवरी से रोक लगाई है तथा शहर में सुपर क्लोरीनेशन के बाद ही पानी की आपूर्ति की जा रही है।
जिला पंचायत अधिकारी विजय बरागटा ने सभी सदस्यों से आग्रह किया कि वे बैठक का इंतजार किए बिना अपनी मदों को जिला परिषद कार्यालय को भेजें। उन्हें संबंधित विभागों को भेजा जा सके। इस बैठक में कुल 60 मदों पर चर्चा की गई। बैठक में अक्तूबर, 2015 से जिला परिषद की त्रेमासिक आय-व्यय को अनुमोदित किया।

बैठक में यह रहे मौजूद
इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष जगन्नाथ शर्मा, पंचायत समिति अध्यक्ष धर्मपुर नीता देवी, पंचायत समिति अध्यक्ष कण्डाघाट रीता ठाकुर, पंचायत समिति अध्यक्ष कुनिहार नीलम रघुवंशी तथा पंचायत समिति सोलन की अध्यक्ष सविता शांडिल सहित जिला परिषद सदस्य शीला, निर्मला, सुमनलता, अजय कंवर, अमृता कश्यप, मीना वर्मा, सत्या देवी, सुखदेव कौर, सत्या देवी, सुनीता गर्ग, यशवन्त सिंह, उजागर सिंह, चैन सिंह, रमा ठाकुर तथा सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें