नालागढ जिप कैडर के कर्मचारी और अधिकारी की हड़ताल का समर्थन करते हुए विधायक लखविंद्र सिंह राणा। स?
- फोटो : SOLAN
सोलन। जिले में जिला परिषद कैडर के कर्मचारी मांगों को लेकर दूसरे दिन भी हड़ताल पर बैठे रहे। हड़ताल से पंचायतों में कामकाज ठप रहा।
कर्मचारियों ने पेन डाउन स्ट्राइक कर खंड विकास कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन किया। जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों ने पंचायतीराज विभाग में विलय न किए जाने के विरोध में अनिश्चितकालीन कलम छोड़ो आंदोलन शुरू किया है।
गौरतलब है कि जिला परिषद कैडर के कर्मचारी और अधिकारी सरकार से ग्रामीण विकास और पंचायतीराज विभाग में विलय करने की मांग कर रहे है। महासंघ के महासचिव धर्मेंद्र वर्मा ने कहा कि मंगलवार को भी उनकी पेन डाउन स्ट्राइक जारी रही। जब तक महासंघ की मांगें पूरी नहीं की जाएगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी। विभाग में विलय करने पर सरकार के खिलाफ कलम छोड़ो आंदोलन शुरू हो चुका है।
हड़ताल के चलते नालागढ़ की 77 पंचायतों के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। नालागढ़ में विधायक लखविंद्र सिंह राणा ने कर्मचारियों का समर्थन करते हुए हड़ताल पर बैठे। जिले में 232 और प्रदेश में 4500 कर्मचारी 22 साल से सरकारी कर्मचारी घोषित करने और विभाग में विलय की मांग को लेकर अड़े हैं। इसके बावजूद सरकार की ओर से इस मांग पर कोई जवाब नहीं आया है। खंड विकास कुनिहार में जिला परिषद कैडर के तहत कार्यरत कनिष्ठ अभियंता 50 पंचायतों के सचिव और कार्यरत तकनीकी सहायक मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे रहे।
कुनिहार में हड़ताल पर बैठे हुए जिला परिषद कैडर कर्मचारी । संवाद- फोटो : SOLAN