फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग के पेट में नुकीला हथियार घोंपकर कर्मी फरार

विज्ञापन
Youth on run after stabbing old lady with sharp edged thing in Dharampur's Sihardi Panchayat
विज्ञापन
धर्मपुर (सोलन)। ग्राम पंचायत सिहारड़ी में एक बुजुर्ग महिला के पेट में नुकीला हथियार घोंपकर केयर टेकर मौके से फरार हो गया। महिला को उसके बेटे ने धर्मपुर अस्पताल पहुंचाया। यहां पर महिला के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना धर्मपुर में कुलदीप सिंह गांव सिहारड़ी ब्राह्मणा धर्मपुर ने शिकायत दी है कि उसकी माता की देखभाल के लिए डेढ़ साल से एक युवक रखा है। घर पर वह उसकी माता के साथ रहता है।
23 सितंबर को दोपहर के समय उसकी माता ने उसे फोन कर बताया कि उसे पेट में चोट लगी है और अस्पताल जाना है। इस पर शिकायतकर्ता घर पहुंचा और कर्मी राधेश्याम को आवाजें लगाईं लेकिन वह मौके पर नहीं आया।
विज्ञापन

इसके बाद महिला को एमएमयू अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर महिला ने बताया कि जब वह सो रही थी तो उस समय राधेश्याम ने किसी नुकीली चीज से उसके पेट पर वार किया। इसके बाद यह शिकायत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी धर्मपुर राकेश राय ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें