फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ काॅलेज में आज से होगा युवा महोत्सव

Wed, 27 Sep 2023 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
50 महाविद्यालयों के 600 विद्यार्थी होंगे उत्सव में शामिल
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर करेंगे उत्सव का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित तीन दिवसीय अंतर काॅलेज युवा महोत्सव वीरवार से नालागढ़ काॅलेज में शुरू होगा। इसका शुभारंभ प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर सुबह 10:30 बजे करेंगे। मुख्य संसदीय सचिव रामकुमार चौधरी और नालागढ़ के विधायक केएल ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्रधानाचार्य सपना संजय पंडित ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से हर वर्ष युवा महोत्सव मनाया जाता है। इस बार इसकी मेजबानी नालागढ़ को मिली है। ग्रुप एक के इस महोत्सव में पूरे हिमाचल प्रदेश से लगभग 50 कॉलेजों से 600 छात्र विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। तीन दिन तक चलने वाले इस महोत्सव के दौरान भाषण, क्ले मॉडलिंग, स्पॉट फोटोग्राफी, क्विज, कार्टूनिंग, ऑन द स्पॉट पेंटिंग, वाद-विवाद, पोस्टर मेकिंग, कोलाज मेकिंग और रंगोली आदि प्रतियोगिताएं होंगी। उन्होंने बताया कि इसकी मेजबानी मिलना नालागढ़ के लिए गर्व का विषय है। इससे पहले 2010 में भी नालागढ़ काॅलेज को इसकी मेजबानी करने का अवसर प्राप्त हो चुका है। युवा उत्सव का समापन 30 सितंबर को दोपहर बाद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें