संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में पुलिस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 27 मार्च को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए पात्र उम्म्ीदवारों के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। प्रवेश पत्र के बारे में उम्मीवारों को उनके पंजीकृत मोबाइल पर एसएमएस से सूचित कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक सोलन वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि 27 मार्च को यह लिखित परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएगी जिन्होंने जिले में छह से 16 दिसंबर तक पुलिस भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण की है।
उन्होंने कहा कि लिखित परीक्षा 27 मार्च को सोलन के ओच्छघाट स्थित एलआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट (इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी) में की जाएगी। लिखित परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को उक्त केंद्र में सुबह नौ बजे पहुंचना होगा। उम्मीदवारों को अपने साथ पासपोर्ट आकार की नवीनतम फोटो, पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट, कार्ड बोर्ड, नीला या काला पेन लाना होगा।
परीक्षा हॉल में किसी भी उम्मीदवार को मोबाइल फोन, केल्कुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक वाच या बैग इत्यादि ले जाने की अनुमति नहीं होगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रवेश पत्र नहीं मिलने के संबंध में एवं अन्य जानकारी दूरभाष नंबर 01792-223836, मोबाइल नंबर 94180-06911 और 94181-69622 पर प्राप्त की जा सकती है।