सोलन। यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को महिलाओं को ब्राइडल मेकअप की तकनीकें सिखाई गईं। साथ ही उन्हें व्यावहारिक अभ्यास भी करवाया गया।
प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को दुल्हन के मेकअप की अलग-अलग तकनीकों, त्वचा के अनुसार मेकअप उत्पादों का चयन करने, बेस तैयार करने और चेहरे को आकर्षक लुक देने के तरीके बताए गए। इसके अलावा मेकअप में इस्तेमाल होने वाले उत्पादों और उपकरणों के सही उपयोग की जानकारी भी दी गई।
यूको आरसेटी की निदेशक मीनू बारिया ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संस्थान की ओर से समय-समय पर ऐसे प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाते हैं। संवाद