फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिफाल्टर आढ़ती को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। बागवानों की कमाई के लाखों रुपये हड़पने वाले एक आढ़ती को एसआईटी की टीम ने रबौण से गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। अब आरोपी को तीन जुलाई को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आढ़ती ने 2020 में दो दर्जन बागवानों से करीब 75 लाख रुपये का सेब खरीदा लेकिन बागवानों को पैसा नहीं दिया। इसकी शिकायत बागवानों ने ब्राड़ी पुलिस थाना में दर्ज की थी। इसकी जांच के लिए सीआईडी की (एसआईटी) विशेष जांच टीम गठित की गई।
बुधवार को आढ़ती को सोलन के रबौण क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे कोर्ट से तीन दिन की रिमांड मिली है। आरोपी सोलन की कवि राज तोमर फ्रूट एंड वेजिटेबल के नाम से दुकान थी। वह जिला सिरमौर, राजगढ़ के पबियाना का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें