फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से शहर और आसपास के गांवों में पेयजल सप्लाई चौपट

Sat, 23 Jul 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
विज्ञापन
आईपीएच सोलन और आसपास के क्षेत्रों में बेहतर पेयजल आपूर्ति करने में नाकाम साबित हो रहा है। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
आईपीएच सोलन और आसपास के क्षेत्रों में बेहतर पेयजल आपूर्ति करने में नाकाम साबित हो रहा है। सिल्ट की वजह से गिरि और अश्वनी से पचास फीसदी तक पानी की सप्लाई कम हो रही है। शहर के अलावा बसाल के कई क्षेत्रों में पेयजल किल्लत है। रबौण, शामती और आंजी क्षेत्रों में भी पानी की पर्याप्त मात्रा में सप्लाई नहीं हो रही। सैकड़ों लोग पेयजल किल्लत झेलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


डांगरी पंचायत के भानत गांव की महिलाओं ने पेयजल समस्या को लेकर अधिशासी अभियंता कार्यालय में मुलाकात की। इस पर आईपीएच के अधिकारियों ने जल्द पानी का वितरण सहीं करने का आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाओं का रोष शांत हो पाया। शहर में भी पेयजल किल्लत विकराल हो चुकी है। पिछले दिन शिमला में हुई भारी बारिश के चलते अश्वनी में गाद जमा हो गई। यहां से पेयजल आपूर्ति को बंद करना पड़ा है। इससे पानी की पंपिंग नहीं हो पाई। गिरि से कम पानी की सप्लाई देखते हुए नगर परिषद द्वारा पानी की सप्लाई की कटौती कर दी है। हालांकि समय पर पानी मिल रहा है। कुछ स्थानों पर इससे भी अधिक दिनों के इंतजार के बाद पानी की सप्लाई मिल रही है। दोनों मुख्य योजनाओं से पचास फीसदी तक पानी की कम सप्लाई हो रही है।

योजना     डिमांड            सप्लाई
अश्वनी      10 लाख गैलन    2.00 लाख गैलन
गिरी        12 लाख गैलन    9.30 लाख गैलन

जरूरत से कम मिल रही सप्लाई
नगर परिषद के जेई बीएस ठाकुर ने बताया कि अश्वनी खड्ड परियोजना से सप्लाई लगभग बंद है। सिल्ट की मात्रा अधिक होने से आईपीएच पानी की सप्लाई नहीं दे पा रहा। इसके साथ ही गिरि में भी सिल्ट जमा होने से पानी लिफ्ट नहीं हो पा रहा। इससे शहर को जरूरत के हिसाब से काफी कम पानी मिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें