बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। जिला आपदा कार्यवाही केंद्र में जिला प्रशासन कई पदों पर भर्ती करने जा रहा।
- फोटो : demo pic
बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। जिला आपदा कार्यवाही केंद्र में जिला प्रशासन कई पदों पर भर्ती करने जा रहा। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोलन के केंद्र (डीइओसी) के संचालन के लिए ड्यूटी इंचार्ज/ सुपरवाइजर तथा डाटा एंट्री आपरेटर के पद भरे जा रहे हैं। इन पदों के इच्छुक पात्र उम्मीदवारों के प्रार्थनापत्र 2 अगस्त तक जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त सोलन के कार्यालय में पहुुंचना जरूरी हैं। शुरू में उम्मीदवारों को इन पदों पर एक वर्ष के लिए नियुक्ति दी जाएगी।
मिलेंगे दस हजार मिलेगी पगार
ड्यूटी इंचार्ज, सुपरवाइजर के पद के लिए आवेदक किसी भी विषय में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक एवं कंप्यूटर एप्लीकेशनज में न्यूनतम छह माह के पाठ्यक्रम का डिप्लोमा होल्डर होना चाहिए। चयनित उम्मीदवार को 10 हजार रुपये प्रतिमाह पारिश्रमिक मिलेगा।
यहां मिलेंगे 9 हजार प्रतिमाह
डाटा एंट्री आपरेटर के पद के लिए उम्मीदवार 12वीं पास होना चाहिए। उम्मीदवार कंप्यूटर पर अंग्रेजी भाषा में 30 शब्द प्रति मिनट टाइप करने की क्षमता रखता हो और उसे हिंदी भाषा में टाइपिंग का ज्ञान होना भी जरूरी है। चयनित उम्मीदवार को 9 हजार रुपये प्रतिमाह का पारिश्रमिक प्रदान किया जाना प्रस्तावित है। अनुभवी उम्मीदवारों को वरियता प्रदान की जाएगी।
2 अगस्त तक करें आवेदन : डीसी
डीसी राकेश कंवर ने कहा कि पात्र उम्मीदवार शैक्षणिक/तकनीकी शिक्षा/अनुभव प्रमाणपत्र की सत्यापित प्रतियों, दो पासपोर्ट साइज छायाचित्र, नवीनतम चरित्र प्रमाण पत्र और अपने पते वाले लिफाफे के साथ 2 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। कंप्यूटर की जानकारी/टंकण परीक्षा की जानकारी आवेदनों की छंटनी के बाद जारी की जाएगी।