फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी बढ़ते ही जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल किल्लत शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। जिले में लगातार बढ़ती गर्मी के बीच पेयजल किल्लत विकराल रूप धारण करने लगी है। हालत यह है कि जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में अभी से पानी की सप्लाई सात से दस दिन में आ रही है। इनमें धर्मपुर और अर्की क्षेत्र शामिल हैं।
विज्ञापन

यहां पर लोग अभी से पेयजल समस्या से जूझने पर मजबूर हैं। धर्मपुर क्षेत्र में अब पानी की सप्लाई सातवें दिन हो रही है। वहीं, अर्की के कई ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आठ से 12 दिन के बीच पानी नसीब हो रहा है। ऐसे में लोगों को मजबूरन प्राकृतिक स्रोतों से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। साथ ही बढ़ती गर्मी के बीच कई पेयजल स्रोत भी सूखने लगे हैं।
जानकारी के अनुसार धर्मपुर क्षेत्र की प्यास बुझाने के लिए गिरि और डगरोह पेयजल योजना से पानी की लिफ्टिंग की जा रही थी। जनवरी और फरवरी माह में हुई अच्छी बारिश से डगरोह पेयजल योजना में पानी का जलस्तर बढ़ गया। इसके बाद धर्मपुर के लोगों को डगरोड पेयजल योजना से पानी लिफ्ट कर वितरण किया गया, लेकिन अब गर्मी के बढ़ने से जलस्तर कम होने लगा है और धर्मपुर वासियों को पहले पांच दिन बाद मिलने वाली पेयजल सप्लाई इन दिनों सप्ताह में एक बार मिल रही है। वहीं गिरि पेयजल योजना का लाभ भी लोगों को नहीं मिल रहा है। अगर यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में धर्मपुर में समस्या गहरा सकती है। विभाग के अनुसार धर्मपुर क्षेत्र की जनता के लिए रोजाना छह लाख लीटर पानी की आवश्यकता होती है। इसके लिए डगरोह योजना से पानी की 22-24 घंटे तक पानी की लिफ्टिंग की जाती थी। इसके बावजूद धर्मपुर की जनता को चार से पांच दिन बाद पानी मिलता था। लेकिन इन दिनों गर्मी होने से डगरोह पेयजल योजना से 14 से 15 घंटे तक ही मोटर चल पा रही है और पर्याप्त पानी लिफ्ट नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

यही हाल उपमंडल अर्की में भी है। जहां पर लोगों को दूर-दूर से पानी सिर पर ढोकर लाना पड़ता है। वहीं, खनलग पंचायत के रौड़ी स्वतंत्रता सैनानी का परिवार पानी की समस्या से जूझ रहा है। पंचायत के उपप्रधान अनूप चौहान ने बताया कि समस्या को लेकर विभाग से कई बार बात की जा चुकी है, लेकिन समस्या जस की तस है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाए कि अगर स्वतंत्रता सैनानी के परिवार की इस प्रकार अनदेखी की जा रही है तो आम जनमानस का क्या होगा। उन्होंने कहा कि यही हाल अन्य क्षेत्रों में भी है, जहां पर लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि उपचुनाव के दौरान सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं ने पानी की समस्या का जल्द हल करने की बात कही थी, लेकिन अब कोई नजर नहीं आ रहा है और ये मात्र घोषणाएं रह गई हैं।
इनसेट
क्या कहते हैं अधिकारी
जल शक्ति विभाग मंडल धर्मपुर के सहायक अभियंता ई. भानु ने बताया कि डगरोह पेयजल योजना से पानी की लिफ्टिंग अब केवल 14 से 15 घंटे हो रही है। शुक्रवार रात गिरि योजना की सप्लाई धर्मपुर को मिली है। सोमवार से रोजाना गिरि योजना से पानी मिलने की उम्मीद है। लोगों को पानी की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। जल शक्ति विभाग मंडल अर्की के अधिशासी अभियंता ई. प्रताप तिष्टा ने बताया कि स्वतंत्रता सैनानी के परिवार में पानी की किल्लत का पता लगाने के लिए विभाग के कर्मी को भेजा जाएगा और समस्या का हल किया जाएगा। इसके अलावा क्षेत्र में पेयजल किल्लत का समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें