फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नगर निगम ने शक्तिनगर से जब्त किए तीन टुल्लू पंप, आंकड़ा पहुंचा सात

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी का प्रेशर कम आने की शिकायत मिलने के बाद नगर निगम ने की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
सोलन। शहर में पानी की अवैध खपत पर नगर निगम की कार्रवाई जारी है। मंगलवार को निगम की टीम ने शक्तिनगर से तीन टुल्लू पंप जब्त किए हैं। नगर निगम की टीम एसडीओ ई. अल्पना ठाकुर की अगुवाई में मौके पर गई और तीनों टुल्लू पंप को बरामद किया। इससे पहले भी लक्कड़ बाजार क्षेत्र से चार टुल्लू पंप जब्त किए गए हैं यह टुल्लू पंप सीधे पानी की लाइन से जोड़े गए थे। यह टुल्लू पंप सिलिंडर के पीछे छिपाकर लगाए गए थे। जब्त किए गए टुल्लू पंप की संख्या सात हो गई है।
मंगलवार को शक्तिनगर लाइन में पानी छोड़ा गया। पानी का प्रेशर कम आने के कारण लोगों ने नगर निगम को शिकायत दी। निगम की टीम जांच के लिए गई तो पाया कि कई लोगों ने डायरेक्ट पानी की लाइन से टुल्लू पंप लगाए हैं। इससे पानी का आबंटन सही से नहीं हो रहा है साथ ही अन्य लोगों को पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। एसडीओ अल्पना ठाकुर ने कहा कि संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
शहर में पेयजल संकट बरकरार
शहर में पेयजल संकट बरकरार है। लोगों को छठे दिन बाद पानी की आपूर्ति हो रही है। लोग अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए पानी के टैंकरों पर निर्भर हैं। लोगों को महीने में तीन से चार बार 2000 लीटर क्षमता वाले 1500 से 2000 रुपये के पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। शहर में मंगलवार को जलशक्ति विभाग की ओर से 83.85 लाख लीटर पानी छोड़ा गया। बावजूद इसके कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें