फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल से नहीं उठाया जा रहा कूड़ा, बदबू से मरीज परेशान

Mon, 16 Nov 2026 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के आपातकालीन वार्ड के बाहर लगा कूड़े का ढेर कूड़ा। संवाद
विज्ञापन
कूड़े के केवल कुछ बैग उठा चले जाते हैं निगम के कर्मचारी
विज्ञापन


वाहनों के खराब होने का भी दिया जा रहा है अब हवाला

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। शहर में कूड़े की समस्या अब क्षेत्रीय अस्पताल तक पहुंच गई है। नगर निगम के सफाई कर्मचारी अस्पताल के वार्डों से निकलने वाला कूड़ा समय पर नहीं उठा रहे हैं। इसके चलते अस्पताल के आपातकालीन वार्ड के बाहर कूड़े के ढेर लग गए हैं। कूड़े से फैल रही बदबू के कारण मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सूत्रों के अनुसार, नगर निगम के सफाई कर्मचारी वाहन लेकर सप्ताह में केवल एक से दो दिन ही अस्पताल पहुंचते हैं। इस दौरान भी महज 7 से 8 कूड़े के बैग उठाए जाते हैं। ऐसे में अस्पताल परिसर में कूड़ा लगातार जमा हो रहा है और बदबू फैल रही है। इससे मरीजों और अन्य लोगों को आवाजाही में भी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

अस्पताल कर्मचारियों ने कूड़ा नियमित रूप से उठाने के लिए कई बार नगर निगम से आग्रह किया है। अस्पताल प्रशासन की ओर से भी निगम को सफाई कर्मचारियों के माध्यम से नियमित कूड़ा उठाने के लिए कहा गया है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

उधर, नगर निगम सोलन की महापौर सुषमा शर्मा ने बताया कि सफाई कर्मचारियों को समय पर कूड़ा उठाने के निर्देश दे दिए गए हैं। अस्पताल से नियमित रूप से कूड़ा उठाया जाए, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें