फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: स्वयंसेवियों ने स्वच्छ दिवाली को लेकर निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
रामशहर एनएसएस इकाई की ओर से किया नुक्कड़ नाटक आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। महाविद्यालय रामशहर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवियों की ओर से स्वच्छ दिवाली शुभ दिवाली कार्यक्रम के तहत रैली और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। स्वच्छ दिवाली स्वस्थ दिवाली का संदेश देते हुए स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर से रामपुर गांव तक रैली निकाली। इसमें स्वच्छता अपनाओ, पर्यावरण बचाओ और पटाखा लेना बंद करो, प्रदूषण को कम करो जैसे नारों लगाकर जागरुकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन

अंत में स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर में नुक्कड़ नाटक के साथ कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम का अगुवाई कार्यक्रम अधिकारी प्रो शशि के पालनाटा ने की। इस अवसर पर कालेज प्राचार्य सिमरन घिल्डियाल, वरिष्ठ प्रो. सतविंदर सिंह, प्रो संदीप कुमार, प्रो सुमन, डॉ तनु कलसी, प्रो रीतू एवं संजय कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें