फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: विश्वकर्मा दिवस पर की मशीनरी, औजारों व वाहनों की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वकर्मा और गोवर्धन का पूजन, कई जगहों पर लगे भंडारे
विज्ञापन


धर्मपुर के सनातन धर्म मंदिर में अन्नकूट का हुआ आयोजन

भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन/धर्मपुर। जिलेभर में विश्वकर्मा दिवस पर मशीनरी, औजारों व वाहनों की पूजा कर लोगों ने कारोबार वृद्धि का आशीर्वाद मांगा। सुबह ही लोगों ने औजारों, वाहनों की पूजा की। इससे पहले मंगलवार देर रात तक वाहनों, दुकानों और औजारों को साफ कर फूल-मालाओं से सजाया गया। लोगों ने भगवान विश्वकर्मा से सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों को भी सजाया गया। गोवर्धन पूजा पर भी मंदिरों में भजन-कीर्तन हुए। इस दौरान लोगों ने कई जगहों पर भंडारे भी लगाए। भंडारे में सैकड़ों की तादाद में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

धर्मपुर के सनातन धर्म मंदिर में भी गोवर्धन पूजा की गई। इस मौके पर मंदिर में शनिवार सुबह 10:00 से 1:00 बजे तक भजन-कीर्तन किया गया। भक्तजनों ने सावरियां आजा, श्याम तेरी बंसूरी, मीठी-मीठी बांसुरी सुना दो श्याम जी समेत कई प्रकार के भजन सुनाए। इसके बाद आरती की गई। साथ ही भंडारे का भोग भगवान को लगाया गया। इसके बाद लोगों ने अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान नरेश गुप्ता, महेंद्र सिंगला, विकास सिंगला, अंकुर गोयल, विजय शर्मा, हरबेल सिंह, प्रेम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पड़ाव स्थित विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा दिवस की धूम रही। मंदिर परिसर को सजाया गया। सुबह मोटर मेकेनिक मार्केट के सदस्यों ने हवन यज्ञ किया। भगवान विश्वकर्मा को प्रसाद चढ़ाया गया। इसके बाद दोपहर 1:00 बजे भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान नेशनल हाईवे से गुजरने वाले भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इसके अलावा जिले के कुमारहट्टी, देउंघाट, बसाल, चंबाघाट मोटर मेकेनिक मार्केट में भी औजारों की पूजा की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें