फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कनाडा में नौकरी दिलवाने के नाम पर 600 लोग ठगे, तीन गिरफ्तार

Mon, 30 Oct 2023 08:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन जिले के धर्मपुर में फर्जी कॉल सेंटर चला रहे थे पंजाब के आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पुलिस ने कनाडा में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने के आरोप में पंजाब के तीन आरोपी पकड़े हैं। सोमवार को पुलिस टीम ने धर्मपुर अस्पताल रोड पर अवैध रूप से जा रहे कॉल सेंटर में दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी अब तक करीब 600 लोगों के साथ ठगी कर करोड़ों रुपये ऐंठ चुके हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने ठगी के मामले में गुरप्रीत सिंह निवासी एकता कॉलोनी बठिंडा पजांब, इंद्रजीत सिंह निवासी मिनी सचिवालय रोड बठिंडा पंजाब और गुरप्रीत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 7 मोबाइल और 2 लैपटॉप भी कब्जे में लिए। कॉल सेंटर में चार स्थानीय युवतियों को नौकरी पर रखा गया था। जांच में पता चला कि सेंटर का कोई पंजीकरण नहीं है। पुलिस ने जब लैपटॉप और नोटबुक्स की जांच की तो पाया कि 600 से ज्यादा लोगों को आरोपियों ने ठगा है। एएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पैसों के लेनदेन के बारे में कोई भी संतोषजनक उत्तर नहीं दे रहे हैं। आरोपियों ने पंजाब से धर्मपुर आकर फर्जी कॉल सेंटर खोला और जाली सिम कार्डाें का इस्तेमाल कर लोगों को विदेश में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर ठगा। आरोपी लोगों को कनाडा में ड्राइवर, हेल्पर, मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, अकाउंटेंट, शेफ, डाइनिंग सुपरवाइजर, फैक्ट्री वर्कर की नौकरी का लालच देते थे। फेसबुक पेज भी बनाए हैं, जिनके माध्यम से लोगों से संपर्क करते थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें