फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंधाला मतदान केंद्र को बदलने के लिए तीन गांवों के लोग लामबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी(सोलन)। ग्राम पंचायत मंधाला के तहत रावमापा मंधाला में बने पोलिंग बूथ को बदलने के लिए लोग लामबंद हो गए हैं। लोगों का कहना है कि कुल्हारीवाला, सैंसीवाला और जोहडांपुर गांव के लोगों को आज भी वोट डालने के लिए कई किलोमीटर दूर मंधाला जाना पड़ता है। सारा दिन वोट डालने में निकल जाता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि जिस समय यहां बूथ बनाया गया था, उस समय सैंसीवाला व कुल्हारीवाला गांवों में स्कूल नहीं था। मतदान केंद्र मंधाला के भवन को बदलने के लिए तीन गांव के लोगों ने निर्वाचन आयोग और उपायुक्त से आग्रह किया है। लोगों ने मतदान केंद्र मंधाला एक को सरकारी प्राइमरी स्कूल मंधाला से तबदील कर प्राइमरी स्कूल सैंसीवाला या कुल्हारीवाला करने की मांग उठाई है।
कुल्हारीवाला, सैंसीवाला, जोहडांपुर के ग्रामीणों में अधिवक्ता राजकुमार नेगी, गुरनाम नेगी, सोमनाथ वर्मा, गुरदेव वर्मा, राम सिंह, सोम लाल तंवर, विक्रम सिंह ने कहा कि मतदान केंद्र के वर्तमान भवन तक पहुंचने के लिए लोगों को तीन किमी का सफर तय करना पड़ता है जबकि नए भवन की दूरी काफी कम है। ग्रामीणों ने मतदान केंद्र को बदलने के लिए अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें